गोरखपुर में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित:धीरज राय बोले- नौकरी नहीं मालिक बनने की सोचें, स्वरोजगार से संवरता भविष्य

Sep 30, 2026 - 16:58
0
गोरखपुर में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित:धीरज राय बोले- नौकरी नहीं मालिक बनने की सोचें, स्वरोजगार से संवरता भविष्य
गोरखपुर के स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बौलिया में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य 'उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात, आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष जनार्दन मिश्र, प्रमुख समाज सेवक प्रमोद दूबे एवं समाज सेवक अंशुमान मिश्रा उपस्थित रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संगठन की तरफ से क्षेत्र के सभी सफल उद्यमियों को समाज में उद्यमिता को बढ़ावा देने और उनके उत्कृष्ट सामाजिक सहयोग के लिए 'उद्यमिता प्रोत्साहन प्रमाण पत्र' देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक धीरज राय ने सम्मेलन में मौजूद लगभग 500 से अधिक युवा छात्र-छात्राओं को संबोधित कहा कि हमें नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहिए, क्योंकि 'नौकरी नौकर बनाती है जबकि स्वरोजगार मालिक'। इस दौरान युवाओं को सरकार की 'स्किल डेवलपमेंट' (कौशल विकास) और उद्यमिता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से विस्तारपूर्वक परिचित कराया गया, ताकि वे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। सम्मेलन में आमंत्रित प्रमुख उद्यमी उमेश अग्रहरि ने भी अपने अनुभवों से युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 'नौकरी सीमित है जबकि स्वरोजगार में असीमित संभावनाएं हैं।' सम्मेलन में प्रमुख उद्यमी गौरव द्विवेदी और विकास पाण्डेय ने भी अपने विचार साझा किए। आयोजन को सफल बनाने में विश्वनाथ तिवारी, राजेश कुमार गौतम, रत्नेश यादव, रमेश मल्ल, राम निवास तिवारी, अन्नपूर्णानंदधर द्विवेदी, राकेश कुमार, दीपक चक्रवर्ती, राम मिलन चौरसिया, दीपांजलि मिश्रा, अरुणिमा मिश्रा और उपेन्द्र पाण्डेय सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User