डॉक्टर शिवम की मौत एनसथीसिया की ओवरडोज से संदेह:एक दिन पहले एक्सप्रेस वे पर कार में मिला था शव, दिल्ली कार से गाजियाबाद आना था
गाजियाबाद के नंदग्राम से लापता हुए वेटनरी सर्जन शिवम कार्तिकेय की लाश बुधवार को उनकी कार से मिली। एक दिन पहले ही पुलिस ने उनकी गुमशुदगी लिखी थी। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है-सॉरी श्रेयांस, मम्मी-पापा और प्राची। पुलिस की शुरुआती जांच में डॉक्टर की मौत एनेस्थीसिया की ओवरडोज से होना सामने आया है। कार में जब वह सीट पर मिले तो उन्हें ड्रिप लगी हुई थी, इसके साथ ही एनेस्थीसिया खुद ही लगा रखी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उसी से मौत हुई है। मामले में परिवार ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… मुरादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा गाड़ी में डॉक्टर की लाश मिली थी। मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज (30) के रूप में हुई। कार में ही सिरिंज और एक शीशी भी पुलिस को मिली। गाड़ी से मिले कागजों से पुलिस राजनगर एक्सटेंशन थाना क्षेत्र स्थित वीवीआइपी मंगल सोसाइटी स्थित उनके फ्लैट पहुंची। शिवम अपने पिता के इकलौते थे। वह दिल्ली के लाजपत राय स्थित विनोबापुरी में काउन वेट अस्पताल के वेटनरी डॉक्टर थे। वह गाजियाबाद से रोज दिल्ली जाते थे, और ड्यूटी के बाद आते थे। पत्नी वेटनरी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर शिवम के पिता गोपाल स्वरूप उत्तराखंड स्कूल ऑफ एजुकेशन के उप निदेशक के पद से 3 साल पहे रिटायर्ड हुए। उनकी बड़ी बेटी अदिति की शादी हो चुकी है, वह अपनी ससुराल में रह रही है। वहीं शिवम कार्तिकेय की पत्नी प्राची रोहतक स्थित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ वेटनरी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पत्नी इस समय अपने 9 महीने के बेटे के साथ मायके में हैं। पति की मौत का पता चलते ही वह भी गाजियाबाद पहुंची। अब पढ़िए पुलिस की अब तक की जांच मुरादनगर थाना प्रभारी कृष्णवीर मौर्य ने बताया- परिवार से एक सुसाइड नोट मिला है, इसमें लिखा है- बेटे श्रेयांश सॉरी। मम्मी पापा सारी। अपनी प्रत्नी प्राची के लिए भी सॉरी लिखा है। यह 2 लाइन कागज पर लिखी हुई हैं। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। एक्सप्रेस वे पर गाड़ी की अलग अलग स्थानों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे पता चल सके कि दिल्ली से वह किस समय निकले, और ईस्टर्न पेरीफेरल पर कार किस समय आई। 29 सितंबर की रात की लोकेशन की भी जांच कर रही है। इस मामले में 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। डॉक्टर के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। गाड़ी में जो ड्रिप, शीशी और सिरिंज मिली है उसे भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिल सकेगी। …………………………………………… यह खबर भी पढ़िए प्रेमानंद महाराज ने फिलहाल दर्शन-दीक्षा बंद की: वृंदावन में साधकों के लिए ड्रेस कोड भी खत्म; शिष्य के सुसाइड के बाद फैसले मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज में दर्शन और दीक्षा पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय कब तक प्रभावी रहेगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह खबर भी पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)