बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डीएम-एसपी:नेपाल से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से सोहगीबरवा के 3 गांव प्रभावित, 8 हजार लोग परेशान
महराजगंज। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हुई बारिश के बाद गंडक बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से महराजगंज जिले के सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाढ़ से शिकारपुर, भोतहा और सोहगीबरवा गांव के 8 हजार लोग प्रभावित हुए। गुरुवार दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के दौरान सामने आई समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से लोगों को भरोसा दिलाया गया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाएगी। देखें, 3 तस्वीरें… बताया गया कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हुई बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। इसके बाद नेपाल की ओर से गंडक बैराज के माध्यम से करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी का दबाव बढ़ने से महराजगंज के सोहगीबरवा क्षेत्र के शिकारपुर, भोतहा और सोहगीबरवा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। कई इलाकों में पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने तथा जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ का पानी कम होने तक नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। राहत एवं बचाव टीमों को भी जरूरत के अनुसार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)