डॉ. स्टैनली को 'सिग्निफिकेंट कंट्रीब्यूशन अवार्ड':कानपुर के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट, नई दिल्ली में मिला सम्मान
फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शहर के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्टैनली ब्राउन पीटी को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 'सिग्निफिकेंट कंट्रीब्यूशन अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स की मेजबानी में आयोजित वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एडब्ल्यूपी रीजनल कॉन्फ्रेंस 2026 में प्रदान किया गया। इसी वर्ष उत्तर प्रदेश सीनियर वॉलीबॉल टीम के फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. ब्राउन लंबे समय से स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, इंजरी प्रिवेंशन, रिकवरी और खिलाड़ियों की फिटनेस पर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन में विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार तकनीकों और शोध पर विचार साझा किए। सम्मान प्राप्ति पर डॉ. ब्राउन ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पोर्ट्स इंजरी, ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन, न्यूरोलॉजिकल और मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के बाद व्यक्ति को सामान्य जीवन व बेहतर कार्यक्षमता की ओर लौटाने में इसकी बेहद अहम भूमिका होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)