डाकघर के पास जलते मिले सैकड़ों आधार कार्ड:ग्रामीणों ने बुझाई आग, ग्रामीणों बोले- डाक विभाग की लापरवाही है

Sep 25, 2026 - 23:16
0
डाकघर के पास जलते मिले सैकड़ों आधार कार्ड:ग्रामीणों ने बुझाई आग, ग्रामीणों बोले- डाक विभाग की लापरवाही है
हरदोई के बावन ब्लॉक के सकाहा गांव में गुरुवार रात करीब 7:30 बजे डाकघर से करीब 200 मीटर दूर सैकड़ों नए आधार कार्ड जलते मिले। ग्रामीणों ने आग देखकर तुरंत उसे बुझाया और कई आधार कार्ड सुरक्षित बचा लिए। घटना की जानकारी गांव निवासी सुशील गोस्वामी ने शुक्रवार रात 9:30 बजे दी। अन्य दस्तावेज भी जलते मिलने का दावा सुशील गोस्वामी के मुताबिक, ग्रामीणों ने डाकघर के पास आग जलती देखी थी। विद्यासागर और राजकमल मौके पर पहुंचे तो आग में कई आधार कार्ड जलते मिले। ग्रामीणों का दावा है कि आधार कार्ड के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी आग में जल रहे थे। लोगों ने तुरंत आग बुझाकर बचे दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया। कई गांवों के लोगों के आधार कार्ड शामिल ग्रामीणों के अनुसार, जले और बचे आधार कार्ड सकाहा के अलावा खिरिया, बेहटा गोकुल, अल्लीपुर, गैधरा, बीलपुरवा और सहजना समेत आसपास के गांवों के लोगों के हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोग काफी समय से अपने आधार कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दस्तावेज जलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने सुरक्षित रखे बचे आधार कार्ड सुशील गोस्वामी ने बताया कि उनके पास बीलपुरवा निवासी अरुण, सकाहा निवासी लक्ष्मण और सुबोध कुमार, अल्लीपुर निवासी कमल और श्रेयांश समेत कई लोगों के आधार कार्ड सुरक्षित हैं। इनमें से कुछ आधार कार्ड संबंधित लोगों को सौंप भी दिए गए हैं। डाक विभाग ने जांच का भरोसा दिया सुशील गोस्वामी ने घटना की जानकारी डाक विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User