शामली में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल-कॉलेज बंद:डीआईओएस ने जारी किए आदेश, 26 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान बंद

Sep 25, 2026 - 23:16
0
शामली में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल-कॉलेज बंद:डीआईओएस ने जारी किए आदेश, 26 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान बंद
शामली में भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऐश्वर्या जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह फैसला उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद लिया गया है। सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद जिलाधिकारी के मौखिक निर्देश पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 26 सितंबर को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इसमें सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय और डिग्री कॉलेज शामिल हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई डीआईओएस ने सभी प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। अभिभावकों को स्कूल भेजने की जरूरत नहीं 26 सितंबर को विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। मौसम की स्थिति और प्रशासन के अगले निर्देशों के आधार पर शिक्षण संस्थानों के दोबारा खुलने की जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User