डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, कलेक्ट्रेट में हंगामा:डॉक्टरों पर लापरवाही और वसूली का आरोप; कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Oct 03, 2026 - 18:44
0
डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, कलेक्ट्रेट में हंगामा:डॉक्टरों पर लापरवाही और वसूली का आरोप; कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम
फतेहपुर में शनिवार शाम करीब 4 बजे प्रसूता की मौत के बाद परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही, रुपए लेने और अभद्रता के आरोप लगाए। दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। पेट दर्द और ब्लीडिंग के बाद मेडिकल कॉलेज लाए मृतका के ससुर अखिलेश शुक्ला ने बताया कि 2 अक्टूबर को बहू सीमा को पेट दर्द और ब्लीडिंग हुई थी। आशा की सलाह पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। बाहर से अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही। 10 हजार मांगे, 8 हजार लेने का आरोप परिजनों का आरोप है कि रात करीब 7:30 बजे भर्ती और बेहतर इलाज के नाम पर डॉक्टर ने 10 हजार रुपए मांगे। इसके बाद 8 हजार रुपए लिए गए। रात करीब 12:30 बजे ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। रातभर मरीज से नहीं मिलने देने का आरोप परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद रात करीब 2:30 से 2:45 बजे तक उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद वे जबरन अंदर गए तो डॉक्टर सिलाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार पूरी रात मरीज की स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। वेंटिलेटर नहीं होने की बात कहकर रेफर किया परिजनों का आरोप है कि सुबह डॉक्टरों ने वेंटिलेटर नहीं होने की बात कही और मरीज को ले जाने के लिए कहा। उनका यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। परिजनों के मुताबिक उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया गया और मोबाइल भी छीन लिया गया। कानपुर ले जाते समय हुई मौत मरीज को कानपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू मौके पर पहुंचे एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User