दाऊजी महाराज मेले में संगीत, नृत्य और हास्य की प्रस्तुति:कलाकारों ने बांधा समां, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
हाथरस में 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार रात संगीत, नृत्य और हास्य के रंगारंग कार्यक्रम हुए। शनिवार की सुबह तक यह कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साधो बैंड और धीरज पांडेय ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अतुल बैंड और कथक नृत्य नाटिका भी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया और जमकर तालियां बटोरी। साधो बैंड और अतुल बैंड के कलाकारों ने संगीत के साथ गीतों और गजलों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों से दर्शकों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे और देर रात तक इसका आनंद लिया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.... इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, एडीएम प्रशांत तिवारी, ईओ रोहित सिंह, अतुल आंधीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का जोशीला स्वागत भी हुआ। इस मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। मेले में इन दिनों लगातार सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम हो रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)