जालौन में देवपुरा माता मंदिर चोरी करने वालों से मुठभेड़:तीन शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; 26 पीतल के घंटे, 11,995 रुपये व चोरी के औजार बरामद
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर बीते दिनों चोरी करने वाले शातिर बदमाशों से पुलिस की शुक्रवार/शनिवार की रात करीब 1 बजे मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे, 11,995 रुपये नकद, अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि कालपी के ग्राम उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16/17 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के घंटे और दानपात्र से करीब 35 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में वादी अनाग तिवारी की तहरीर पर कालपी कोतवाली में मुकदमा संख्या 213/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। चेकिंग के दौरान शुक्रवार/शनिवार की रात पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया। मुठभेड़ में ग्राम गौर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात निवासी सन्दीप उर्फ नरेन्द्र कुमार (30) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं उसके साथी बलराम (35) निवासी ग्राम गौर और लाला उर्फ लालचंद (65) निवासी ग्राम अंडवा, थाना बरौर, कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर में चोरी की घटना कबूल करने की बात पुलिस ने बताई। आरोपियों के पास से सब्बल, कटर, प्लास सहित ताला व कुंडा तोड़ने के औजार भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार सन्दीप के खिलाफ कानपुर देहात के विभिन्न थानों में चोरी व माल बरामदगी से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)