DCP और सीएफओ ने आग से बड़ी जनहानि बचाई:3 बिल्डिंग समेत कई फ्लैट तक पहुंची आग, महिला और पालतू डॉग भी रेस्कयू किए
गाजियाबाद में गुरुवार शाम इंदिरापुरम के नीतिखंड में ब्लिंकिट-इंस्टामार्ट के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और बगल की फर्नीचर शॉप और गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें कई इमारत भी घिर गईं। इस दौरान तेज धमाके हुए और सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई। उस समय डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल फोर्स के साथ बाजारों में पैदल मार्च करने के लिए फोर्स बुला रहे थे। तभी आग की सूचना मिली। जहां डीसीपी और सीएफओ सौरभ सिंह ने करीब 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी चारों तरफ लगाए। जहां आसपास की शॉप को खाली कराया। आग में फंसी एक अनाया नाम की महिला और एक पालतू डॉग को भी सुरक्षित निकाला। पहले आग की तस्वीरें देखिए… आग से आसपास के मकान और बिल्डिंग भी घिरीं चीफ फायर ऑफिसर सौरभ सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे इंस्टामार्ट वेयरहाउस नीति खंड-1 इंदिरापुरम में भीषण आग की सूचना मिली। जहां FSO वैशाली फायर स्टेशन वैशाली को 5 गाड़ियों के साथ भेजा गया। आग की लपटें अधिक थीं जिसके चलते सीएफओ भी पहुंच गए। उसी समय इंदिरापुरम से DCP ऋजुल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। उनके साथ एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और 3 थानों की फोर्स भी थी। जहां अधिकारियों ने देखा कि इंस्टामार्ट वेयरहाउस और गैलेक्सी फर्नीचर गोदाम में भीषण आग फैल गई। नोएडा व मेरठ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। गाजियाबाद के सभी फायर स्टेशनों से भी गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैटों से लोग बाहर निकाले डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि कमर्शियल एरिया के पीछे रेजिडेंशियल एरिया में भी आग फैल चुकी है। और जहरीला धुआं घरों व फ्लैटो में तेजी से फ़ैल रहा है। जहां पुलिसकर्मियों को कुछ फायर टेंडर्स के साथ रेजिडेंशियल एरिया की तरफ भेजा। जिसके बाद रेजिडेंशियल एरिया में मल्टीप्ल लाइन बिछाई गई तथा घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जहां आग लगी वहीं बगल में स्थित डॉ. पीयूष MRI और डायग्नोस्टिक सेंटर के ऊपर फ्लोर पर बने एक फ्लैट में एक अनाया नाम की महिला फंसी थीं। जहां लेडर लगाकर फायर कर्मी द्वारा बालकनी के माध्यम से फ्लैट में घुसकर देखा की फ्लैट में पूरे फ्लैट में जहरीला धुआं फैला हुआ था। जिसके बाद महिला और वहां पालतू डॉग को सुरक्षित निकाला। आग की जांच की जा रही डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल की टीम ने जानहानि बचाई। वेयरहाउस में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग की लपटें बहुत तेजी से आगे बढ़ती जा रही हीं। दोनों भवन टीनशेड से से निर्मित थे जो अत्यधिक ताप और आग के कारण क्षतिग्रस्त होकर नीचे झुक गए। यहां दमकल के जवानों को परेशानी भी हुई। जहां 15 गाड़ियों ने करीब 90 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)