सांसद चंद्रशेखर आजाद फॉरच्यूनर के बोनट पर चढ़े, VIDEO:बिजनौर में बोले- पुलिस भीड़ नहीं हटा पाई तो मुझे बाहर आकर करनी पड़ी अपील
बिजनौर ज़िले की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का एक 15 सेकेंड का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह गाड़ी की छत पर बैठे और उनके सुरक्षाकर्मी गाड़ी पर लटके हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो चंदौसी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक साइड में दो सुरक्षाकर्मी, दूसरी साइड में तीन सुरक्षाकर्मी गाड़ी में लटके हुए हैं। गाड़ी चल रही है। वीडियो वायरल होने पर लोग तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब सांसद ही इस तरह नियमों का उल्लंघन करेंगे तो इससे क्या संदेश जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो चंदौसी का है। वंही सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का कहना है कि चंदौसी में रैली के बाद गाड़ी के आगे जाम लग गया था। रैली ऐतिहासिक थी बड़ी संख्या में लोग आये थे, पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी हुई थी। लेकिन भीड़ को हटा नही पा रही थी, पुलिस मेरी वजह से डंडा भी नहीं चला पा रही थी क्योंकि वहां बड़ी संख्या महिलाएं भी थी उन्हें हटाने और रास्ता साफ करने के लिए मजबूरी में उन्हें गाड़ी के ऊपर आना पड़ा। लोगों से हाथ जोड़कर अपील करनी पड़ी तब जाकर जाम खुला। सड़क पर जाम लगे और उनके कार्यकर्ताओं की जान मुसीबत में आए, मैं ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कोई बीमार अस्पताल जा रहा है और जाम में फस गया, चंद्रशेखर क्या है किसी की जान पर खतरा नहीं होना चाहिए इसलिए मैंने लोगों से अपील की और मेरी अपील के बाद लोग हटे। उन्होंने कहा कि यह मेरा अपराध है लोगों की जान बचाने के लिए ऐसा किया, जिसे कार्रवाई करनी है, वह कर सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)