DDU में असिस्टेंट प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:प्रोफेसर को गाली देने का है आरोप; मेन गेट पर लगा दलित महापंचायत
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह असिस्टेंट प्रॉक्टर वेद प्रकाश राय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। आरोप है कि कुछ दिन पहले असिस्टेंट प्रॉक्टर ने विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी के विरोध में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक रैली निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रैली का नेतृत्व विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने असिस्टेंट प्रॉक्टर के कथित व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। मुख्य द्वार पर दलित महापंचायत इसी दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर दलित महापंचायत का भी आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक न्याय और अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है। अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग महापंचायत में विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। आयोजकों का कहना है कि इन मुद्दों को विश्वविद्यालय प्रशासन और आमजन के सामने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से रखा जा रहा है। प्रदर्शन और महापंचायत को देखते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)