सीएचओ का धरना छठे दिन जारी:सीएचओ बोले- छह दिन बाद भी वार्ता नहीं, सरकार से तत्काल समाधान की अपील
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। सीएचओ संगठनों के अनुसार, अब तक एनएचएम उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सीएचओ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं। संगठन लंबे समय से सीएचओ कैडर का गठन, नियमितीकरण, सम्मानजनक मानदेय और सेवा संबंधी अन्य मांगों को लेकर शासन व विभाग को ज्ञापन देते रहे हैं। उनका कहना है कि अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण आंदोलन जारी है। संगठन ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की बात कही। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचओ नियमित स्वास्थ्य जांच, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, दवा वितरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसी सेवाएं देते हैं। सीएचओ संगठनों ने सरकार और एनएचएम प्रशासन से तत्काल प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाकर मांगों पर ठोस निर्णय लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)