देवीपाटन मंडल में 1 लाख से ज्यादा स्टडी टेबल बंटी:77 छात्रों ने सीएम को भेजा आभार पत्र, जवाब में मिला आशीर्वाद
गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित ‘देवीपाटन शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों में 1,06,805 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की जा चुकी हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे कमिश्नर कार्यालय में स्टडी टेबल और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों को स्टडी टेबल वितरित की गईं। स्टडी टेबल मिलने के बाद 77 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को हस्तलिखित आभार पत्र भेजे थे। इन पत्रों के जवाब में मुख्यमंत्री ने बच्चों को आत्मीय संदेश और आशीर्वाद पत्र भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री के इस संदेश से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
77 बच्चों को मिला मुख्यमंत्री का जवाब मुख्यमंत्री के आशीर्वाद पत्र वितरण की शुरुआत रविवार को बलरामपुर में छात्राओं को पत्र सौंपकर की गई थी। सोमवार को गोंडा में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का संदेश सौंपा। वहीं, श्रावस्ती में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी तथा बहराइच में जिलाधिकारी ने बच्चों को आशीर्वाद पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजने वाले 77 विद्यार्थियों में गोंडा के 26, श्रावस्ती के 18, बहराइच के 17 और बलरामपुर के 16 बच्चे शामिल हैं। इनमें गोंडा के सबसे ज्यादा 26 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री की ओर से जवाब मिला। गोंडा में सबसे ज्यादा स्टडी टेबल वितरित जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, गोंडा में 32,638, बहराइच में 42,506, बलरामपुर में 19,605 और श्रावस्ती में 12,056 स्टडी टेबल वितरित की गई हैं। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर पर व्यवस्थित और अनुशासित अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराना है।
‘हर घर बने पढ़ाई का स्थान, हर मेधा को मिले सम्मान’ के संकल्प के साथ शुरू की गई यह पहल बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद पत्र से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)