देवर पर भाभी से अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप:विरोध करने पर कपड़े फाड़े, पति और सास-ससुर पर भी आरोप, केस दर्ज
बिजनौर के शहर कोतवाली इलाके में एक महिला ने अपने देवर पर कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में टैक्सी चलाता है और उसने वहां दूसरी शादी भी कर रखी है। देवर रिफाकत काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था और अश्लील हरकतें करता था। महिला ने इसकी शिकायत पति और सास-ससुर से की थी, लेकिन उन्होंने रिफाकत का साथ दिया। मायके वालों ने भी ससुराल आकर परिजनों को समझाया था। महिला के मुताबिक, 28 मई की रात करीब नौ बजे देवर रिफाकत कमरे में घुस आया और उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि इसी दौरान पति और सास-ससुर भी वहां पहुंच गए और सभी ने उसके साथ मारपीट की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)