मुरादाबाद में 3 दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन:खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

Oct 08, 2026 - 21:54
0
मुरादाबाद में 3 दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन:खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित
मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज में गुरुवार को तीन दिवसीय 77वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता खत्म हुई। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल और जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू तोमर ने खेल से सर्वांगीण विकास व अनुशासन बढ़ने पर जोर दिया। बालक सीनियर वर्ग में खूब चंद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पंडित नगला सनी सागर विजेता रहे। जूनियर वर्ग में गायत्री बाल विद्यापीठ बिलारी रविकांत सिंह और आकांक्षा विद्यापीठ मिलन विहार हर्ष तोमर संयुक्त विजेता बने। सब जूनियर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी अक्षय प्रताप और कृषि जनता इंटर कॉलेज बिलारी पुष्पेंद्र सिंह संयुक्त चैंपियन रहे। बालिका सीनियर वर्ग में वनस्थली बालिका इंटर कॉलेज नीतू, श्रीमती मीरा अग्रवाल इंटर कॉलेज स्वेच्छा और जीजी हिंदू इंटर कॉलेज मुरादाबाद प्रियांशी दिवाकर संयुक्त विजेता रहीं। जूनियर वर्ग में शंकर सहाय हरसहाय इंटर कॉलेज मंशा गुप्ता और कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज परी सैनी संयुक्त विजेता बनीं। सब जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल सेहल दिव्या और हबीबी इंटर कॉलेज कुंदरकी आरती ने चैंपियनशिप जीती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User