देवरिया भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा:नए जिला प्रभारी के स्वागत और सेवा ज्योति यात्रा की बनी कार्ययोजना

Oct 03, 2026 - 15:43
0
देवरिया भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा:नए जिला प्रभारी के स्वागत और सेवा ज्योति यात्रा की बनी कार्ययोजना
देवरिया में भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल पर जोर दिया। इसमें 5 सितंबर को नए जिला प्रभारी देवेंद्र यादव के स्वागत कार्यक्रम और 7 सितंबर को होने वाली सेवा ज्योति यात्रा अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों को तय जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ये रहे मौजूद इस दौरान बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने किया। वहीं बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडे, नागेशपति त्रिपाठी, जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे, कृष्णनाथ राय, अरविंद पांडे बबुना, योगेश प्रजापति, जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. विनय राव, रवि प्रकाश कुशवाहा, प्रभाकर तिवारी, रामजोखन निषाद, मारकंडे गिरी, शिवेश पांडे, सुधीर श्रीवास्तव, अमित सिंह, जयभाद्दुर गौतम, सुनील गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User