कारोबारी की हत्या में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष को नोटिस:जवाब आया कि- मैं बीमार हूं... हिस्ट्रीशीटर संजय ढाबा ने लिया था नाम

Oct 03, 2026 - 15:43
0
कारोबारी की हत्या में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष को नोटिस:जवाब आया कि- मैं बीमार हूं... हिस्ट्रीशीटर संजय ढाबा ने लिया था नाम
काकादेव ओम चौराहे के पास कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब देते हुए अवनीश दीक्षित ने जवाब दिया कि मैं बीमार हूं… जिसके बाद पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए दोबारा नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। 7 सितंबर को कारोबारी की हुई थी मौत ओम चौराहे पर बीच सड़क पेशाब करने को लेकर काकादेव नवीन नगर निवासी कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की पांच सितंबर को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था। 7 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव, विजय नगर निवासी कुशल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था, जबकि कल्याणपुर के अश्विनी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं 56 मुकदमों के आरोपी बिठूर के हिस्ट्रीशीटर संजय चौहान उर्फ संजय ढाबा मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के बयान दर्ज किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि गुस्से में यह सब हो गया, उन्हें नहीं मालूम था कि मारपीट में कारोबारी की मौत हो जाएगी। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने शुक्रवार को आरोपी हितेंद्र और कुशल को 9 घंटे की कस्टडी रिमांड में लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डबल पुलिया स्थित झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त हॉकी व डंडा बरामद किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के कहने पर अपना वीडियो वायरल किया था। आरोपियों ने बताया कि संजय ढाबा के अवनीश दीक्षित ने ही संबंध थे, अवनीश ने कहा था कि खुद को निर्दोष साबित करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दो। दोबारा जारी की जाएगी नोटिस मामले में पुलिस ने अवनीश को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। इस पर अवनीश ने नोटिस के जवाब में लिखा कि मैं बीमार हूं। उनके इस नोटिस को अब पुलिस ने जीडी में दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवनीश को अब दोबारा नोटिस भेज रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User