देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, जांच का आश्वासन
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार देर रात प्रसव के दौरान एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि गुड़िया गुप्ता (22) को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर करने की बात कही गई थी। जब वे उसे निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी एंबुलेंस चालक ने उसकी मौत होने की बात कहकर ले जाने से मना कर दिया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया सदर कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी गुड़िया गर्भवती थीं। परिजनों के मुताबिक, प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें कई बार मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन हर बार वापस भेज दिया जाता था। शनिवार को उन्हें भर्ती किया गया था। देर रात करीब एक बजे बच्चे की मौत और गुड़िया की हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)