जौनपुर में चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी:10 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा, 11 को मंदिर में होगा विधि-विधान

Oct 11, 2026 - 14:55
0
जौनपुर में चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी:10 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा, 11 को मंदिर में होगा विधि-विधान
जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया। महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का अभिन्न अंग होनी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से घरों में भी अपने आराध्य देव की नियमित पूजा-अर्चना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसलिए सभी को सत्य, सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। वरिष्ठ सदस्य इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने बताया कि 10 नवंबर को अपराह्न तीन बजे टाउन हॉल मैदान से भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला पहुंचेगी। वहीं, 11 नवंबर को सुबह 11 बजे रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से पूजनोत्सव आयोजित किया जाएगा। बैठक में आनंद मोहन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जिला महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User