देवरिया में 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों का होगा:300 से कम वोटर वाले बूथ पास के सेंटर में जुड़ेंगे, अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी

Oct 16, 2026 - 19:28
0
देवरिया में 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों का होगा:300 से कम वोटर वाले बूथ पास के सेंटर में जुड़ेंगे, अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी
देवरिया जिले में 1200 से ज्यादा वोटर वाले पोलिंग बूथों को बांटा जाएगा। वहीं, 300 से कम वोटर वाले बूथों को पास के सेंटर में जोड़ा जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत यह काम होगा। बूथों को बांटते या जोड़ते समय भवन की उपलब्धता, सुविधा और वोटरों की पहुंच का ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वोटरों को कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे हैं। मतदेय स्थलों का बंटवारा और पुनर्गठन 2 नवंबर 2026 तक पूरा होगा। वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 12 नवंबर को आएगा। दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक ली जाएंगी। इनका निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक होगा। विधानसभा क्षेत्रों की फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User