पीईटी परीक्षा में 30816 परीक्षार्थी होंगे शामिल:नकल विहीन कराने को बनी रणनीति, दो पालियों में होगी परीक्षा
हमीरपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में 30816 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने नकल विहीन और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है। पीईटी परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। यह हर दिन दो पालियों (सुबह 10-12 बजे, दोपहर 3-5 बजे) में कराई जाएगी। बायोमीट्रिक और आइरिस स्कैन के लिए 5 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। हर पाली में 5136 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुल छह पालियों में 30816 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि कोषागार से परीक्षा सामग्री निकालने और केंद्रों तक पहुंचाने में नियमों का पालन हो। प्रश्नपत्रों के ट्रंक सीसीटीवी की निगरानी में खुलें। केंद्रों पर कैमरों की निगरानी, जांच और सुरक्षा के पूरे इंतजाम हों।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)