देवरिया में अनियंत्रित बाइक पलटी, एक युवक की मौत:टैंपो और पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, दो घायल गोरखपुर रेफर
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजेएक सड़क हादसे में 20 साल के युवक अमित कुमार की मौत हो गई। देवकली गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने पहले एक टैंपो और फिर पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका 17 साल का रिश्तेदार करन और पैदल जा रहे 45 साल के मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अमित भटनी थाना क्षेत्र के अलघटपुर गांव का रहने वाला था, जबकि करन लार थाना क्षेत्र का और मनोज देवकली गांव का निवासी है। सूचना पर मईल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। अमित की मौत की खबर से उसके गांव में मातम छा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)