देवरिया में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया

Oct 18, 2026 - 17:20
0
देवरिया में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया
देवरिया में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर अनिमेष वर्मा और सीओ सदर ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सोनू घाट, सिविल लाइन और हनुमान मंदिर सहित प्रमुख पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन स्थल पटनवा पुल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User