दुर्गा प्रतिमा महाविसर्जन की तैयारी, 21 अक्टूबर को निकलेगा जूलूस:बहराइच में मौनी बाबा आश्रम में मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति की बैठक
बहराइच में मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति (रजि.) की बैठक रविवार दोपहर 3 बजे बशीरगंज स्थित मौनी बाबा आश्रम में हुई। इसमें आगामी दुर्गा प्रतिमा महाविसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासमिति के अनुसार, महाविसर्जन 21 अक्टूबर, बुधवार को होगा। हालांकि जिले में प्रतिमाओं का विसर्जन नवमी से एकादशी तक चलता है। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और सुविधाओं पर चर्चा बैठक में विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, रास्तों को दुरुस्त कराने, नावों की उपलब्धता और गोताखोरों की तैनाती जैसे मुद्दे उठाए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री कन्हैया सोनी ने किया। संबंधित विभागों से समन्वय कर पूरी होंगी व्यवस्थाएं कार्यवाहक अध्यक्ष सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि महाविसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना महासमिति की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विसर्जन स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। राम निवास जायसवाल, सत्येंद्र शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, कैसरगंज तहसील प्रभारी पेशकार यादव और कौशलेंद्र चौधरी ने भी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने तथा पूजा समितियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। पदाधिकारियों से सक्रिय रहने की अपील बैठक में सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की गई। इस अवसर पर चंद्र भान सिंह संचित, विनोद रस्तोगी, शिव शरण सिंह, पवन जायसवाल, विपिन यज्ञसैनि, युवराज गुप्ता, बैजनाथ रस्तोगी, आत्माराम यादव, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, ज्ञानेंद्र धर शर्मा, पीयूष शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, जयंत सिन्हा, अनिल कुमार पाण्डेय, राजीव गुप्ता, धर्मराज जायसवाल, वैभव जैन, उग्रसेन सिंह, अजय कुमार सिंह और दुर्गेश पाण्डेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)