महिला डॉक्टर और मां से मारपीट, दो भाइयों पर केस:घर घुसकर गाली-गलौज की, विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर गिराया
देवरिया में सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला डॉक्टर और उनकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे दो सगे भाइयों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्यूटी से घर पहुंचने पर हुआ विवाद मोहल्ले की रहने वाली महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वह ड्यूटी से घर पहुंची थीं। इसी दौरान मोहल्ले के विवेक मद्धेशिया और उनके भाई सन्नी मद्धेशिया घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने डॉक्टर और उनकी मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बाल पकड़कर जमीन पर गिराने का आरोप डॉक्टर के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता ने इस दौरान छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद उन्होंने सदर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि महिला डॉक्टर और उनकी मां के साथ मारपीट के मामले में विवेक मद्धेशिया और सन्नी मद्धेशिया के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)