देवरिया में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:पांच आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, डीएम ने चलाया चरखा
देवरिया में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रगान, प्रिय भजनों की प्रस्तुति और स्वच्छता की शपथ के जरिए उनके विचारों को याद किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उन्होंने गांधी और शास्त्री के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा कि दोनों महापुरुषों के सिद्धांत आज भी समाज और प्रशासन को सही दिशा देने में प्रासंगिक हैं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। गांधी आश्रम में चरखा चलाकर किया स्मरण गांधी आश्रम में चरखा एवं सूत यज्ञ आयोजित हुआ। डीएम ने चरखा चलाकर सूत काता और गांधी के त्याग को याद किया। पूर्व विधायक सत्य प्रकाशमणि त्रिपाठी ने भी चरखा चलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)