देवरिया में पॉक्सो और बाल संरक्षण जागरूकता:प्रभात फेरी निकालकर बच्चों को बताए कानूनी अधिकार, छात्राओं ने किया नाटक
देवरिया में गांधी-शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को पॉक्सो अधिनियम-2012 और बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों से गांधी के सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सचिव अर्चना के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज से प्रभात फेरी निकली। विद्यार्थियों और पराविधिक स्वयंसेवकों ने कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं ने बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया। एडी मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्चों की सुरक्षा पर जागरूक किया। सचिव ने बच्चों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)