देवरिया में पेट्रोल पाइपलाइन में लीकेज मिला:गड्ढे में जमा 50 लीटर पेट्रोल निकाला, अग्निशमन दल और सेफ्टी टीम मौके पर तैनात

Sep 30, 2026 - 15:52
0
देवरिया में पेट्रोल पाइपलाइन में लीकेज मिला:गड्ढे में जमा 50 लीटर पेट्रोल निकाला, अग्निशमन दल और सेफ्टी टीम मौके पर तैनात
देवरिया में देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे पेट्रोल पाइपलाइन में रिसाव के बाद बुधवार को एचपीसीएल डिपो प्रशासन ने खोदाई कराकर रिसाव के स्रोत का पता लगाया। जांच में एक पाइपलाइन में लीकेज मिला। खोदाई के बाद बने गड्ढे में कुछ ही समय में करीब 50 लीटर पेट्रोल जमा हो गया। कर्मचारियों ने मशीन और पाइप की मदद से पेट्रोल को बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल रिसाव बंद हो गया है। गड्ढे में लगातार जमा हो रहा था पेट्रोल खोदाई के दौरान पाइपलाइन से पेट्रोल रिसकर गड्ढे में जमा होता रहा। कर्मचारियों ने इसे लगातार बाहर निकाला। रिसाव पूरी तरह बंद होने तक पाइपलाइन की तकनीकी जांच और मरम्मत का काम रोककर रखा गया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना का खतरा न रहे। अधिकारियों के मुताबिक, रिसाव बंद होने के बाद ही पाइपलाइन की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत का काम सुरक्षित तरीके से किया जाएगा। अग्निशमन दल और सेफ्टी टीम मौके पर तैनात घटना को देखते हुए एचपीसीएल डिपो के कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों के साथ मौके पर तैनात रहे। देवरिया से अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंचा। सेफ्टी ऑफिसर अतुल कुमार की निगरानी में खोदाई, पेट्रोल निकालने और सुरक्षा संबंधी काम कराया गया। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि दोबारा रिसाव या किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। तकनीकी जांच के बाद पता चलेगा रिसाव का कारण डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि पाइपलाइन की तकनीकी जांच कर पेट्रोल रिसाव के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। इसके बाद आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल रिसाव बंद है और घटनास्थल पर सुरक्षा दल को सतर्क रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User