बदायूं में कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी:लोन की किस्तें नहीं भर पाने से था तनाव में, पुलिस ने शुरू की जांच

Sep 30, 2026 - 15:52
0
बदायूं में कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी:लोन की किस्तें नहीं भर पाने से था तनाव में, पुलिस ने शुरू की जांच
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के हतरा गांव में 28 साल के वीरेंद्र ने मंगलवार देर रात 11बजे फांसी लगाकर जान दे दी। वह लोन की किस्तें नहीं भर पा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। वीरेंद्र ने करीब एक साल पहले बाइक के लिए लोन लिया था। इसके अलावा उसने दो-तीन समूहों से भी कर्ज लिया था। किस्त मांगने वाले लोग लगातार उस पर पैसे जमा करने का दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी वीरेंद्र के भाई विनोद ने बताया कि उनका भाई लगातार कर्जदारों से परेशान था। वीरेंद्र की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसकी पत्नी और दो बच्चों के पालन-पोषण की चिंता भी परिजनों को सता रही है। पुलिस ने वीरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User