देवरिया में फसल कटाई दिवस आयोजित:धान की सीधी बिजाई, उन्नत कृषि पद्धतियों और उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी
देवरिया में भटनी ब्लॉक के धर्मखोर बाबू गांव में सवाना सीड्स की ओर से धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) तकनीक को बढ़ावा देने के लिए फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रगतिशील किसान हीरा लाल सिंह ने 28.7 एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बिजाई कर प्राप्त उपज की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार (आईआरआरआई) और मिथिलेश कुमार (यूपी डास्प) ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। सवाना सीड्स के बिजनेस मैनेजर विवेक पांडेय और क्षेत्रीय प्रतिनिधि राघवेंद्र मिश्रा ने धान की सीधी बिजाई, उन्नत कृषि पद्धतियों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान सरसों की खेती के लिए एसएम 2642 तथा सवाना सीड्स के सवा कनक 2200 और सवा कनक 2211 बीजों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने, पानी बचाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)