देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:पात्र लाभार्थियों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे वृहद कैंप

Sep 29, 2026 - 20:08
0
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:पात्र लाभार्थियों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे वृहद कैंप
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु अभियान और विभिन्न शिविर आयोजित किए गए हैं। रामपुर कारखाना, रुद्रपुर और भटनी में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों, महिलाओं, पेंशन लाभार्थियों और दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें सरकारी सुविधाओं से जोड़ा गया। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखंडों, नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में वृहद सेवा कैंप लगाए जाएंगे। रामपुर कारखाना विकासखंड में कृषि विभाग की ओर से पांच दिवसीय सेवा सेतु अभियान चलाया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि अभय प्रताप पाल ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज वितरण समेत कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ आईएसबी आशा ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, संचालन और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया बताई। रुद्रपुर विकासखंड में दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से संयुक्त पेंशन शिविर लगाया गया। दूर-दराज से पहुंचे लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में सहयोग दिया गया। विधायक जयप्रकाश निषाद ने 23 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में पात्रता सत्यापन के साथ पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई। भटनी में सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने किया। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन और पौधरोपण भी कराया गया। विकास भवन के गांधी-सभागार में सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कैंपों में राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड समेत विभिन्न सेवाओं के आवेदन लिए जाएं और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तीनों दिन आयुष्मान कार्ड के लिए कैंप लगाए जाएंगे। अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक जिले में 55,555 लोगों के अंगदान पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User