धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत:हाथरस में किसान की गई जान, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
हाथरस के सिकंदराराऊ में आज शनिवार सुबह एटा-अलीगढ़ हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। ग्राम टोली के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। यह हादसा आज सुबह 6:00 के लगभग हुआ। हादसे में सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के चादनपुर गांव के किसान मुनेंद्र (40) पुत्र रामवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई कुछ ग्रामीणों ने मुनेंद्र को एटा के अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद यह लोग शव को घटनास्थल पर लाए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को मौके से ले जाने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से बहस हो गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया इसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम लगा दिया। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)