दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पिता ने बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया

Oct 02, 2026 - 09:35
0
दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पिता ने बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मलकतारा जमेठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मलकतारा जमेठी गांव निवासी आकाश मिश्रा की पत्नी रोहिनी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा का शव बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता गंगा सागर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आकाश मिश्रा, सास मंजू मिश्रा और ससुर अनिरुद्ध मिश्रा उर्फ अंशू मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच के दौरान इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार शाम मृतका की सास मंजू मिश्रा और ससुर अनिरुद्ध कुमार मिश्रा उर्फ अंशू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। मामले में पति की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User