हाथरस में खराब ट्रक से टकराई एंबुलेंस:चालक की मौत, परिचालक घायल; दो दिन से खड़ा था
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक की जान चली गई। कासगंज रोड पर खेमगढी गांव के पास एक खराब ट्रक में पीछे से एंबुलेंस जा टकराई। इस दुर्घटना में चालक रोशन लाल (40) की मौत हो गई, जबकि परिचालक राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज निवासी रोशन लाल एक मरीज को छोड़कर एंबुलेंस से वापस लौट रहे थे। खेमगढी गांव के पास राजस्थान का एक ट्रक दो दिन से गिट्टी लादकर खड़ा था, जिसका इंजन खराब हो गया था। अज्ञात कारणों से एंबुलेंस ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस बुरी तरह टूट गई। अगसोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल रोशन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिचालक राजेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)