दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:शाहजहांपुर में पति समेत 5 ससुरालियों पर केस दर्ज, 2 लाख और कार की मांग

Oct 18, 2026 - 07:23
0
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:शाहजहांपुर में पति समेत 5 ससुरालियों पर केस दर्ज, 2 लाख और कार की मांग
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। वीनू यादव ने बताया कि 10 साल पहले उनकी शादी जसवंत सिंह से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और कार का अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर वीनू को मारपीट और प्रताड़ना झेलनी पड़ी। दो बच्चे होने पर भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 2 अक्टूबर 2026 को पति, ससुर, सास और देवरों ने गाली-गलौज कर पिटाई की। जेवर और सामान रखकर उन्हें घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने धमकी दी कि दो लाख रुपये लाने पर ही घर में रखेंगे, नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User