श्रावस्ती में करंट लगने से मासूम की मौत:पंखे का प्लग मुंह में लगाने से हुआ हादसा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Oct 02, 2026 - 20:30
0
श्रावस्ती में करंट लगने से मासूम की मौत:पंखे का प्लग मुंह में लगाने से हुआ हादसा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के टंडवा महंत गांव में शुक्रवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से सुमित कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया। पंखे की पिलक मुंह से काटते समय लगा करंट परिजनों के मुताबिक सुमित घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली बोर्ड में लगे पंखे की पिलक को मुंह से काटने लगा। इसी दौरान अचानक तेज करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सीएचसी इकौना पहुंचने पर चिकित्सकों ने मासूम की जांच की। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। परिजनों ने किसी तरह का शक या आरोप होने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User