ध्वस्तीकरण के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी और पार्षद:24 को होने वाले धरने के लिए रविंद्र गुर्जर के जनसंपर्क में लगातार मिल रहा समर्थन

Oct 12, 2026 - 23:02
0
ध्वस्तीकरण के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी और पार्षद:24 को होने वाले धरने के लिए रविंद्र गुर्जर के जनसंपर्क में लगातार मिल रहा समर्थन
सेंट्रल मार्केट और अवैध कॉलोनियों में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में मेरठ बचाओ आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2026 को कमिश्नरी चौराहे पर धरना देने का ऐलान किया गया है। आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज शाम को हापुड़ रोड क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पार्षदों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में रविंद्र गुर्जर ने व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों से 24 अक्टूबर को होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपनी रोजी-रोटी, मकान और दुकान बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जब तक सभी व्यापारी मिलकर अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक समस्या का समाधान मुश्किल है। अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी रविंद्र गुर्जर ने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों के सामने रोजी-रोटी तथा आशियाने बचाने का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। आंदोलन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में अपनी बात संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाना है। जन-जन तक आंदोलन पहुंचाने की तैयारी संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, सुदीप जैन, कंवलजीत सिंह और पार्षदों ने 12 अक्टूबर को जाकिर कॉलोनी, हापुड़ रोड क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से 24 अक्टूबर को प्रस्तावित जन आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की गई। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को एक मंच पर लाकर इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को कमिश्नरी चौराहे पर होने वाले धरने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User