लखनऊ में बारिश थमते ही बढ़ा डेंगू का प्रकोप:4 बड़े अस्पतालों में 34 मरीज भर्ती, जमा पानी से मच्छरों का खतरा

Oct 12, 2026 - 23:02
0
लखनऊ में बारिश थमते ही बढ़ा डेंगू का प्रकोप:4 बड़े अस्पतालों में 34 मरीज भर्ती, जमा पानी से मच्छरों का खतरा
बारिश थमने के साथ ही डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड लगकर बुखार व प्लेटलेट्स में कमी के लक्षणों के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लोहिया संस्थान, केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल समेत चार बड़े अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित 34 मरीज भर्ती हैं। बारिश के बाद गोमती नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाकों में जगह-जगह जमा पानी और बढ़ती नमी के बीच मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में और इजाफा हो सकता है। फुल आस्तीन की ड्रेस पहनकर स्कूल जाएं घरों, छतों, कूलर, गमलों, पुराने टायरों और खाली बर्तनों में जमा पानी पानी डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के प्रजनन का कारण बनता है। एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है। मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें, पानी की टंकियों को ढककर रखें। गमलों व अन्य बर्तनों में जमा पानी को साफ करें। स्कूल जाने वाले बच्चों को फुल बाजू की ड्रेस पहनाकर भेजें। ये लक्षण दिखे तो सतर्क हो जाएं तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मतली, पेट में तेज दर्द, बार-बार उल्टी, मसूड़ों या नाक से खून आना, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक थकान, कमजोरी या बैचेनी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User