डीएलएड 2026- तीसरे चरण की काउंसिलिंग 5 अक्टूबर से:निजी कॉलेजों में आधी से ज्यादा सीटें खाली, दाखिले का आखिरी मौका

Oct 01, 2026 - 22:55
0
डीएलएड 2026- तीसरे चरण की काउंसिलिंग 5 अक्टूबर से:निजी कॉलेजों में आधी से ज्यादा सीटें खाली, दाखिले का आखिरी मौका
उत्तर प्रदेश के डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2026 में दाखिले के लिए तीसरे चरण (PHASE-3) की काउंसलिंग अब 5 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रदेश की कुल 2,39,500 डीएलएड सीटों के सापेक्ष 1,52,202 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। पूर्व में कराई गई दो चरणों की काउंसलिंग में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) समेत अब तक 1,01,000 सीटें ही भर सकी हैं। ऐसे में निजी कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने अब तीसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि यह उन अभ्यर्थियों के लिए दाखिला पाने का अंतिम मौका है जिन्हें पहले दो चरणों में कोई संस्थान आवंटित नहीं हो सका है। स्टेट रैंक 01 से 1,52,202 तक के वे सभी आवेदित अभ्यर्थी, जिन्हें अब तक सीट आवंटित नहीं हुई है, वे 05 अक्टूबर (अपराह्न) से 07 अक्टूबर 2026 की शाम 06:00 बजे तक 5,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को इसी अवधि (05 से 07 अक्टूबर) के दौरान पोर्टल पर कॉलेजों की चॉइस फिलिंग करनी होगी। 8 को आवंटन, 9 से 14 अक्टूबर तक प्रवेश तीसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम 08 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। आवंटन पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को 09 से 14 अक्टूबर के बीच आवंटित संस्थान में पहुंचकर अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने होंगे। इसी के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरक्षित सीटें अनारक्षित में तब्दील पीएनपी सचिव ने बताया कि आरक्षित श्रेणी (ओबीसी, एससी, एसटी व विशेष आरक्षित वर्ग) के अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध न होने के कारण, नियम के अनुसार उन रिक्त पड़ी आरक्षित सीटों को अनारक्षित (जनरल) सीटों में परिवर्तित कर दिया गया है। 15 अक्टूबर तक डेटा लॉक न होने पर प्रवेश अमान्य सचिव ने बताया कि 14 अक्टूबर तक प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों का ब्योरा 15 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट (updeled.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रिपोर्ट व लॉक कर दिया जाए। समयसीमा के भीतर पोर्टल पर डेटा लॉक न होने की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश अमान्य माना जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User