मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर:10 लोगों ने किया रक्तदान, 14 लोगों ने कराया पंजीकरण

Oct 01, 2026 - 22:55
0
मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर:10 लोगों ने किया रक्तदान, 14 लोगों ने कराया पंजीकरण
मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मंडलीय जिला रक्त केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। मेडिकल जांच के बाद 10 लोग रक्तदान के लिए पात्र पाए गए और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में रोहित सोनी, टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी के एलटी रोहित कुमार वर्मा, प्रणब दास गुप्ता, रजत चड्ढा, दर्शन बरनवाल, शुभम बरनवाल, प्रियम यादव, आशीष अधिकारी, रोहित चौहान और हिमांशु गुप्ता शामिल रहे। वहीं मेडिकल जांच के बाद स्वतंत्र सिंह, विनीता दुबे, शिवांशु कसेरा और पूनम गुप्ता रक्तदान नहीं कर सके। इस अवसर पर विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वस्थ और पात्र लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं रॉबिन हुड आर्मी से जुड़े आशुतोष दुबे ने कहा कि एक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद पैदा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इसे जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान शिविर में कृष्णानन्द हैहयवंशी, आशुतोष दुबे, अभिषेक साहू, शिवम जायसवाल, शिवा हैहयवंशी, विनय कुमार, रोहित जैन, मनीष दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User