डीएम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया:पटेल नगर से राजाजीपुरम तक पहुंचे, जलनिकासी व्यवस्था परखी

Sep 29, 2026 - 16:52
0
डीएम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया:पटेल नगर से राजाजीपुरम तक पहुंचे, जलनिकासी व्यवस्था परखी
लखीमपुर खीरी शहर और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को देखते हुए मंगलवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पटेल नगर, राजापुर और राजाजीपुरम पहुंचकर जलनिकासी की स्थिति देखी। डीएम ने जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी में आ रही रुकावटों को मौके पर देखा। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बात कर उनकी परेशानी जानी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जलनिकासी के रास्ते में जहां भी रुकावटें हैं, उन्हें पहचान कर तुरंत हटाया जाए, ताकि लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। उन्होंने बीडीओ संदीप कुमार सिंह और नगर पालिका परिषद के इंजीनियर को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार नजर रखने और जरूरत के हिसाब से तुरंत काम करने को कहा। इस दौरान लखीमपुर ब्लॉक की प्रशासक दिव्या सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User