शिवसेना यूबीटी ने मंडल प्रभारी नियुक्त किए:प्रदेश पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, लखनऊ की कमान संजय द्विवेदी को

Sep 29, 2026 - 16:52
0
शिवसेना यूबीटी ने मंडल प्रभारी नियुक्त किए:प्रदेश पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, लखनऊ की कमान संजय द्विवेदी को
शिवसेना (यूबीटी) उत्तर प्रदेश ने संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विभिन्न मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शिवसेना (यूबीटी) उत्तर प्रदेश के सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारी अपने वर्तमान दायित्व के साथ संबंधित मंडल का कार्यभार संभालेंगे। इन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। ये नियुक्तियां हुईं- संजय द्विवेदी (प्रदेश उपप्रमुख); कानपुर : आनंद विक्रम सिंह (प्रदेश महासचिव); मेरठ : जयराम बन्सल (प्रदेश उपप्रमुख); अयोध्या : संतराम यादव (प्रदेश उपप्रमुख); अलीगढ़ : अवधेश शर्मा (प्रदेश सचिव); आगरा : धर्मेन्द्र तोमर (प्रदेश महासचिव); आजमगढ़ : राजेश सिंह (प्रदेश सचिव); बरेली : महेश अहूजा (प्रदेश उपप्रमुख); बस्ती : संजय प्रधान (प्रदेश सचिव); चित्रकूट : रतन ब्रह्मचारी (प्रदेश उपप्रमुख); देवीपाटन : मनोज कुमार उर्फ विद्रोही (प्रदेश महासचिव); गोरखपुर : अनिरूद्ध त्रिपाठी (प्रदेश महासचिव); झांसी : संजीव तिवारी (प्रदेश उपप्रमुख); प्रयागराज : प्रदीप मिश्रा (प्रदेश महासचिव); सहारनपुर : विपिन भटनागर (प्रदेश उपप्रमुख); मुरादाबाद : रविन्द्र भारद्वाज (संघर्षी) (प्रदेश महासचिव); मिर्जापुर : प्रदीप चौरसिया (प्रदेश सचिव); वाराणसी : विक्रम यादव (प्रदेश सचिव) शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User