जश्ने गोसे आजम में दिया भाईचारे का संदेश:संभल में हुई कॉन्फ्रेंस में अमन-शांति की दुआ भी की गई।

Oct 03, 2026 - 15:10
0
जश्ने गोसे आजम में दिया भाईचारे का संदेश:संभल में हुई कॉन्फ्रेंस में अमन-शांति की दुआ भी की गई।
संभल के मोहल्ला रुकुनुद्दीन सराय में शनिवार को फैज़ाने पंजतन कमेटी के तत्वावधान में जश्ने गोसे आजम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे हज़रत अल्लामा सय्यद मुख्तार क़ादरी बग़दादी का कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हज़रत अल्लामा सय्यद मुख्तार क़ादरी बग़दादी ने कहा कि हज़रत गौस-ए-आजम की शिक्षाएं इंसान को नेकी, सच्चाई, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गाने दीन ने हमेशा लोगों को अच्छे अखलाक, आपसी मोहब्बत और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए अपने व्यवहार और जीवन में अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और मोहब्बत कायम रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल धार्मिक जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों को नेक रास्ते पर चलने, बुराइयों से बचने और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देने की प्रेरणा देना भी है। कार्यक्रम के दौरान नात-ओ-मनकबत का सिलसिला जारी रहा। अकीदतमंदों ने श्रद्धा के साथ नात और मनकबत पेश कीं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और लोगों ने वक्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना।अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर फैज़ाने पंजतन कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User