डीएम ने निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला का किया निरीक्षण:सोनभद्र में15 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए आदेश

Oct 03, 2026 - 16:49
0
डीएम ने निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला का किया निरीक्षण:सोनभद्र में15 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए आदेश
सोनभद्र डीएम चर्चित गौड़ ने शनिवार को निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। काम की गति अपेक्षाकृत धीमी मिलने पर उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को फटकार लगाते हुए तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण स्थल पर लेबर और मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाई जाए और 15 दिसंबर तक हर हाल में भवन का निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और प्रगति की लगातार समीक्षा के निर्देश दिए। थर्ड पार्टी से होगी निर्माण सामग्री की जांच निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवन निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने निर्माण सामग्री और अन्य उपयोगी सामग्री की थर्ड पार्टी से गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता में कमी या लापरवाही मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय झारोकला का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। इसमें अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एसके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User