डीएम से उठाईं सड़क, मंडी शुल्क और यातायात की समस्याएं:हापुड़ में व्यापारियों ने ततारपुर बाईपास पर सड़क व मंडी शुल्क में राहत की मांग
हापुड़ में व्यापार बंधु के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम 5 बजे डीएम कविता मीना से मुलाकात कर शहर की खराब सड़कों, यातायात व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने गढ़ रोड और एलएन रोड पर सड़क व नालों का निर्माण कराने के साथ ततारपुर बाईपास पर सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग रखी। मंडी शुल्क में दाल को छूट देने की मांग संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले और महामंत्री संजय अग्रवाल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ को ए ग्रेड से बी ग्रेड में करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दलहन और दाल पर मंडी शुल्क लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया। व्यापारियों ने कहा कि दलहन पर शुल्क लगने के बाद दाल पर भी मंडी शुल्क वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि मंडी शुल्क केवल दलहन पर लगाया जाए और दाल को इससे मुक्त रखा जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय और मंडी समिति के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही गई। नई मंडी और रोडवेज बसों का मुद्दा व्यापारी अमित कुमार ने नई मंडी की दुकानों और टीन शेड की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा हापुड़-पिलखुवा के अंदर से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने की मांग भी की गई। बैठक में शहर में कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक की समस्या पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या के समाधान की मांग रखी। ब्रजघाट पर अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का मामला व्यापारियों ने ब्रजघाट पर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की। बैठक में मनीष कंसल मक्खन, विजेंदर पंसारी, सन्नी जैन, सचिन जिंदल, अरुण चीनी वाले, दीपक सिंघल, प्रभात अग्रवाल और विनोद अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार कर विभाग से लाल चंद और जय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)