पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर संगोष्ठी:राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा

Sep 25, 2026 - 19:24
0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर संगोष्ठी:राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा
जौनपुर के होटल रिवर व्यू में शुक्रवार को युगदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। सादगी और राष्ट्रसेवा का उदाहरण बताया राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखते हुए अंत्योदय का विचार दिया था। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद भारतीय संस्कृति और समाज के संपूर्ण विकास की सोच पर आधारित था। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक बोले- राजनीति का स्तर गिरा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज हमारे आदर्श पुरुष रहे हैं। उन्होंने मौजूदा राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज राजनीति का स्तर गिर गया है और बांटने की राजनीति हो रही है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समर्पित कर दिया था। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि संगोष्ठी से पहले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खरका कॉलोनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने भी उनके चित्र और प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद संगोष्ठी में नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, हरिश्चंद्र सिंह, विकास शर्मा और धर्मेंद्र मिश्रा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय सिंह, प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, ब्रह्मेश शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, गिरीश कुमार, पप्पू राजपूत, राजकेशर पाल, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष सारिका सोनी, कमलेश निषाद, प्रशांत सिंह दीपक, सुनील सेठ, धर्मपाल कन्नौजिया, स्वर्णिमा जायसवाल, अंजना सिंह और माधुरी गुप्ता समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User