दिल्ली एयरपोर्ट में जबरन घुसा हरियाणवी एथलीट अरेस्ट:बिना वीजा विदेश जाना चाहता था, CISF जवानों ने घेरकर पकड़ा; VIDEO सामने आया

Nov 19, 2026 - 13:54
0
दिल्ली एयरपोर्ट में जबरन घुसा हरियाणवी एथलीट अरेस्ट:बिना वीजा विदेश जाना चाहता था, CISF जवानों ने घेरकर पकड़ा; VIDEO सामने आया
हरियाणा के एक एथलीट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। वह बिना वीजा और वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। पहले वह एंट्री गेट पर चेकिंग स्टाफ को चकमा देकर अंदर घुस गया और फिर अंदर की तरफ दौड़ लगा दी। उसकी इस हरकत को देख क्यूआरटी अलर्ट हुई और सिक्योरिट में तैनात CISF जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि एथलीट किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहता था। फिलहाल, CISF की ओर से दी गई शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा टीमें उससे पूछताछ कर रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR CISF जवानों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। CISF की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User