दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया:त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट किया था; कई वीडियो जारी करके माफी भी मांगी
दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई त्रिपुरा के एक युवक को नस्लीय गालियां देने के मामले में हुई। मामला सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय की धाराओं 192, 196, 352 और 353 के तहत केस दर्ज किया है। कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन सदर बाजार इलाके का एक कुख्यात व्यक्ति है और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस की 'इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस' (IFSO) यूनिट ने वायरल वीडियो की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)