गोरखपुर में कल बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल:शिक्षक MLC चुनाव के लिए अवकाश घोषित

Oct 22, 2026 - 19:41
0
गोरखपुर में कल बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल:शिक्षक MLC चुनाव के लिए अवकाश घोषित
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते जिले में 23 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने विशेष अवकाश का आदेश गुरुवार देर शाम जारी किया है। 23 अक्टूबर शुक्रवार को विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होना है। इसी वजह से नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी रहेगी। CBSE, ICSE समेत सभी बोर्ड के स्कूल इस आदेश के दायरे में आएंगे। अधिकारियों ने कहा है कि मतदान के दिन आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User